News Portal

उत्तराखंड विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की मुलाकात

नई दिल्ली/देहरादून, (न्यूज यूके लाइव डॉट इन)। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट की| इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलने व ऋषिकेश से चौथी बार विधायक चुने जाने पर प्रेमचंद अग्रवाल को अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी| इस मुलाकात के दौरान लोकसभा अध्यक्ष एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच उत्तराखंड की राजनीति सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई|

Leave A Reply

Your email address will not be published.