उत्तराखंड : सरकार गठन को लेकर BJP की हुई बैठक
देहरादून, (न्यूज़ यूके लाइव डॉट इन)। उत्तराखंड में सरकार गठन को लेकर BJP की अहम बैठक दिल्ली में खत्म हो गयी है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई बैठक में उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार मौजूद रहे थे।
बैठक के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी राज्यों की बैठक हो रही है जिसमें उत्तराखंड की बैठक भी है जिसमें मैं आया हूं। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान सभी चीजों पर विचार करता है और ये पार्टी हाईकमान का विषय है।