News Portal

शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर सीएम धामी ने की प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना

देहरादून 25 सितंबर, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की है। नवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का यह पर्व हमें मातृशक्ति की उपासना तथा सम्मान की प्रेरणा देता है। समाज में नारी के महत्व को प्रदर्शित करने वाला यह पर्व भारतीय संस्कृति की महान परम्परा का भी प्रतीक है। नवरात्रि में कन्या पूजन की परम्परा भी बालिकाओं के सम्मान से जुडा विषय है।

 

************************

समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े

www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.