News Portal

सीएम धामी ने कहा, पं.दीन दयाल उपाध्याय के विचार, आदर्श समाज की संकल्पना को करते है साकार

खटीमा 25 सितंबर, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नगला तराई में अपने निजी आवास पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के जन्म दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा की एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार, आदर्श समाज की संकल्पना को साकार करते हैं। उनकी अंत्योदय की विचारधारा के माध्यम से ही समग्र राष्ट्र ही नहीं, समग्र विश्व का विकास हो सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पं दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों पर चलते हुए विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में खङे व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

 

************************

समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े

www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.