News Portal

शहरी विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर उच्चाधिकारियों के साथ मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने की बैठक

देहरादून 12 मई, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचदं अग्रवाल ने शहरी विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान निकायों को स्वच्छता सर्वेक्षण में पूरी तैयारी के साथ प्रतिभाग करने तथा स्थानीय लोगों की इसमें भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए भी निर्देशित किया।

बैठक में विभागीय मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले समस्त नगर निकायों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। प्रत्येक दिन तीन चरणों में सफाई होने, कीटनाशक दवाओं के छिड़काव व उसकी मात्रा पर्याप्त मात्रा में रहे, इसके लिए निकायों के अधिकारियों से प्रत्येक सप्ताह बैठक करें।

डा. अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 का अंतिम व महत्वपूर्ण चरण शीघ्र आरंभ होने वाला है, इसके लिए समस्त निकायों को उनकी भागीदारी के लिए सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में नागरिकों की सीधी भूमिका रहे, इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार भी किया जाए।

डा. अग्रवाल ने यह भी कहा कि शहरी निकाय क्षेत्रों में जो भी स्वयं सहायता समूह एक्टिव हैं, उन्हें प्रोत्साहित करते हुए बढ़ावा दिया जाए। जिससे महिलाओं को आत्म निर्भरता व स्वरोजगार जैसे अवसर प्राप्त हो।

बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री आनंद वर्द्धन, सचिव शहरी विकास निदेशालय श्री दीपेन्द्र चौधरी, निदेशक शहरी विकास निदेशालय श्री नवनीत पांडेय आदि उपस्थित रहे।

 

************************

समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े

www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.