News Portal

धर्म की राजनीति करने वाली भाजपा को कर्नाटक की जनता ने दिया मुँहतोड़ जवाब: महर्षि

देहरादून 13 मई, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा कि धर्म की राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी को कर्नाटक की जनता ने मुहतोड़ जवाब दिया है।

उन्होंने कहा कि भारत के करोड़ों लोगों के इष्ट बजरंगबली को एक संगठन को समकक्ष रखना ठीक नही था कर्नाटक की प्रबुद्ध जनता ने उसको नकार दिया और परिणाम आपके सामने है। ऐसा ही हम उत्तराखंड की जनता से आने वाले चुनाव में आशा करते है की वो भी बीजेपी की इस प्रकार की चालों को नकार कर कांग्रेस को अवसर देंगे। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को सलाह दी कि वह जनता की जरूरत के जो मुद्दे हैं उन पर अपना ध्यान केंद्रित करें न कि जनता को इनसे भटकाएं।

 

 

************************

समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े

www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.