News Portal

सतपाल महाराज ने CM धामी की ऐतिहासिक जीत को बताया जनता की जीत

देहरादून, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायतीराज, संस्कृति, धर्मस्व, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबंधन मंत्री सतपाल महाराज ने चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत पर उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि उनकी यह जीत चंपावत ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की जनता की जीत है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने चंपावत विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत पर चंपावत की जनता को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की यह जीत चंपावत की जनता के साथ साथ पूरे प्रदेश की जनता की जीत है और निश्चित रूप से उनकी इस जीत से चंपावत सहित पूरे उत्तराखंड का समग्र विकास होगा।

श्री महाराज ने कहा कि चंपावत की जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विजय श्री दिला कर एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री मोदी जी की कल्याणकारी नीतियों में विश्वास व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार के विकास कार्य और देव तुल्य कार्यकर्ताओं की कडी़ मेहनत का ही परिणाम है जनता का आर्शीवाद और स्नेह लगातार हमें मिल रहा है।

 

**************************

समाचारों के लिए इस वेबसाइट से भी जुड़े :

????      www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.