News Portal

राज्यसभा चुनाव: डॉ. कल्पना सैनी निर्विरोध निर्वाचित, विस अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

देहरादून, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य का निर्विरोध चुनाव जीतने के बाद डॉ कल्पना सैनी ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने पुष्प गुच्छ भेंट कर कल्पना सैनी को बधाई व शुभकामनाएं दी साथ ही मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।

डॉ कल्पना सैनी ने आज विधानसभा भवन में विधानसभा के सचिव मुकेश सिंघल से राज्यसभा सदस्य का सर्टिफिकेट लिया। इसके उपरांत उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से भेंट की व कई विषयों पर वार्ता भी की| इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा सहित कई नेता व उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे।

 

**************************

समाचारों के लिए इस वेबसाइट से भी जुड़े :

????     www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.