News Portal

उत्तराखंड: सामने आए exit poll, जानिए किसे मिली कितनी सीटें

नई दिल्ली।  देश के 5 राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव UP में आखिरी चरण की वोटिंग के साथ खत्म हो गए। चुनाव संपन्न होने के साथ ही अलग अलग चैनलों के exit poll भी सामने आ गए है। चलिए जानते है किस चैनल के सर्वे में किस पार्टी की उत्तराखंड में बन रही है सरकार।

ABP news C-Vote : ABP news के c-vote के सर्वे में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। C -voter ने अपने सर्वे में बीजेपी को 26 से 32 सीटें मिल रही है। जबकि कांग्रेस को 32 से 38 सीटें आ रही है।जबकि आप को 2 और अन्य को 3 से 7 सीटें मिलने जा रही है।

Zee exit poll : Zee news के exit poll में भी बीजेपी को 35 प्रतिसत और कांग्रेस को 39 प्रतिसत वोट मिले है। उत्तराखंड में बीजेपी को 26 से 30 सीटें दे रहा है जबकि कांग्रेस को उत्तराखंड में 35 से 40 सीटें मिल रही है।

News 24 Today’s Chanakya : Today’s Chanakya के अनुसार उत्तराखंड में BJP की सरकार बना रहा है। News 24 के सर्वे के अनुसार उत्तराखंड में BJP को 43 जबकी कांग्रेस को 24 सीटें मिल रही है।

TV9 Bharatvarsh Polstrat के सर्वे में उत्तराखंड में congress को सबसे अधिक सीटें मिल रहे है। इसमें बीजेपी को 31 से 33 सीटें मिल रही है, जबकि congress को 33 से 35 फीसदी वोट मिले है। वही आप को 0 से 3 तथा अन्य को 0 से 2 सीटें मिल रही है।

India TV Ground Zero के सर्वे में भी कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही है। India TV Ground Zero राज्य में BJP को 25 से 29 सीटें दे रहा है जबकि कांग्रेस को 37 से 41 सीटें मिलती नजर आ रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.