News Portal

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी अचानक पहुंचे उपनल, अधिकारियों-कर्मचारियों में मचा हड़कंप

– मंत्री गणेश जोशी बोले, उपनल पहुँचकर बढ़ाया कर्मचारियों का मनोबल

देहरादून 27 जून, न्यूज़ यूके लाइव डॉट इन। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को गढ़ी कैंट स्थित उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि. (उपनल) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। मंत्री गणेश जोशी को अचानक कार्यालय में देख अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

इस दौरान मंत्री ने सभी कक्षों में जाकर कर्मचारियों से काम-काज के बारे में भी जानकारी ली। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपनल कार्यालय में अपने विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। मंत्री ने कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार कार्यों के सरलीकरण समाधान एवं निस्तारीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मंत्री श्री जोशी ने कहा कि किसी भी कार्यालय में निरीक्षण से वहाँ के अधिकारियो और कर्मचारियो का मनोबल बढ़ता है। मंत्री ने उपनल के नए एमडी ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट के कार्यों की सराहना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.