News Portal

हिमस्खलन में फंसे लोगों में से 32 निकाले गए सुरक्षित

देहरादून, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। हिमस्खलन में फंसे लोगों को निकालने की चल रही कवायद के बीच सायं 5 बजे तक 32 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार चमोली जनपद में बद्रीनाथ धाम से 6 किलोमीटर आगे हिमस्खलन में फंसे लोगों को निकालने के लिए युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। शाम 5:00 बजे तक 32 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, शेष 25 लोगों को निकालने की कार्रवाई गतिमान है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.