News Portal

हर किसी के लाडले अभिनंदन का आकस्मिक निधन

देहरादून, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र अभिनन्दन शर्मा भानू का मंगलवार की सुबह दिल्ली के अपोलो अस्पताल अस्पताल में निधन हो गया है।

बताया जा रहा है अभिनन्दन लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओ ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए निजी क्षति बताया। अंतिम यात्रा 6 सितंबर बुधवार को प्रातः 8.30 बजे उनके निवास स्थान राजपुर रोड से लक्खी बाग शमशान घाट के लिये प्रस्थान करेगी। भानु का निधन लालचंद शर्मा और पूरे कांग्रेस परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है। अभिनंदन शर्मा सबके चहेते थे, लोगों के सुख दुख में उनके साथ खड़े रहना, जरूरतमंदों की मदद करना अभिनंदन की खासियत थी।

*शोक सभा का आयोजन*

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के पुत्र अभिनन्दन शर्मा के निधन पर महानगर कांग्रेस ने शोक सभा आयोजित की और मृत आत्मा की शान्ति के लिए मौन रखा। डॉ जसविन्दर सिंह गोगी ने बताया कि इस दुखद घटना के कारण सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शोकाकुल हैं अतः शिक्षक दिवस सहित महानगर कांग्रेस के आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। महानगर कांग्रेस इस दुखद घड़ी में शर्मा परिवार के साथ खड़ी है।

इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, सुनील जायसवाल, डॉ अरुण रतूड़ी, अभिषेक तिवारी, सूरज क्षेत्री, रॉबिन त्यागी, शिवा वर्मा, संजय गौतम, लक्की राणा, मनोज पंत सज्जाद अंसारी, रवि हसन, सैय्यद जमाल, अशोक कुमार, अरुण बलूनी आदि उपस्थित थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.