News Portal

देवभूमि उत्तराखंड पहुंची राष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

देहरादून, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। देवभूमि उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे के तहत राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु रविवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची।

राष्ट्रपति के जौलीग्रांट एयरपोर्ट आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण, मंत्रीगणों, विधायकगणों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

विदित हो कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 2 से 4 नवंबर, 2025 तक उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगी। 2 नवंबर को राष्ट्रपति हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

3 नवंबर को राष्ट्रपति उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के अवसर पर देहरादून में उत्तराखंड विधानसभा को संबोधित करेंगी। उसी दिन, वह नैनीताल स्थित राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भी शामिल होंगी।

4 नवंबर को राष्ट्रपति कैंची धाम स्थित नीम करोली बाबा के आश्रम जायेंगी। नई दिल्ली लौटने से पहले, राष्ट्रपति नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.