CM धामी ने साइकलिंग कर लोगों का किया उत्साहवर्धन, फिट इंडिया का दिया संदेश
– राज्य सरकार के 3 साल पूरे होने पर आयोजित साईकिल रैली का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग ऑफ
देहरादून, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय, देहरादून में राज्य सरकार ( सेवा, सुशासन और विकास ) के 03 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित साईकिल रैली का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं भी साइकलिंग कर न केवल अन्य लोगों का उत्साहवर्धन किया, अपितु फिट उत्तराखंड फिट इंडिया का संदेश दिया।