News Portal

यात्रा में पूर्व निर्धारित संख्या के प्रतिबंध को समाप्त करने का निर्णय स्वागत योग्य: भट्ट

देहरादून 22 अप्रैल, न्यूज़ यूके लाइव डॉट इन। भाजपा ने चार धाम यात्रा मे श्रद्धालुओं की पूर्व निर्धारित संख्या के प्रतिबंध को समाप्त करने निर्णय के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं व प्रदेशवासियों की तरफ से मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने कहा, हम सभी संख्या सीमा हटाने के पक्ष में पहले से थे, लेकिन सफल और सुरक्षित यात्रा के लिए व्यवस्था पूर्णतया सुनिश्चित करने के उपरांत ही इसकी घोषणा किया जाना लोकप्रिय एवं जिम्मेदार सरकार की कार्यशैली को दर्शाता है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने कहा कि चार धाम यात्रियों की संख्या सीमित करने पर स्थानीय व्यवसायी, पुरोहित समाज एवं अन्य वर्गों द्वारा जतायी जा रही चिंता को लेकर धामी सरकार भी गंभीर थी । साथ ही विपरीत भौगोलिक एवं अनिश्चित प्राकर्तिक आपदा व परिस्थितियों के मद्देनजर किसी भी सरकार के लिए यात्रियों की जानोमाल की सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद भी अहम होता है । यही वजह है कि एक जिम्मेदार सरकार के नाते भाजपा सरकार ने चारों धामों में प्रशासनिक एवं मानवीय तैयारियां को पुख्ता एवं क्रॉस चेक करने के बाद ही जनाकांक्षा अनुरूप यह निर्णय लिया है।

श्री भट्ट ने विपक्षी नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह बड़े ही गैरजिम्मेदाराना ढंग से मात्र तत्कालिक राजनैतिक लाभ के लिए इस मुद्दे को लेकर भड़काने का काम कर रहे थे लेकिन संख्या सीमा हटाने जैसे निर्णय को भी सीएम श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गहन चिंतन मनन एवं दूरदृष्टि के साथ लिया जाना बेहद प्रशसनीय है।

 

************************

समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े

www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.