News Portal

व्यक्ति के अंदर अवश्य होनी चाहिए जिज्ञासा : मुख्यमंत्री

देहरादून, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। सीएम आवास मे मुख्यसेवक सदन में आज “Role of social media in e-governance” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान भाजपा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी ने मुख्यमंत्री का स्वागत अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान अपने उद्बोधन में कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से शानदार कार्य किया। हमारी विचारधारा सदैव से राष्ट्रवादी रही है और हमारे लिए प्रत्येक परिस्थिति में केवल राष्ट्र प्रथम है। उन्होंने कहा कि ई-गवर्नेंस के तहत सभी सरकारी कामकाजों को ऑनलाइन कर दिया गया है जिससे जनता घर बैठे विभिन्न कार्यों के लिए ऑनलाइन ही अप्लाई कर सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यक्ति के अंदर जिज्ञासा अवश्य होनी चाहिए। हमेशा हमें स्वाध्याय के माध्यम से अपने ज्ञान में वृद्धि करते रहनी चाहिए। व्यक्ति ज्ञान में कभी भी पूर्ण नही होता हर व्यक्ति को जीवन भर विद्यार्थी की भांति रहना चाहिए। मैं आज भी स्वयं को एक विद्यार्थी मानता हूं और हर पल सभी से कुछ न कुछ सीखने की कोशिश करते रहता हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प से सिद्धि का मन्त्र के माध्यम से हम निरंतर प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने का कार्य कर रहें है। व्यक्ति को अपने मिशन में कोई ऑप्शन नही रखना चहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बुलडोजर के माध्यम से जो भी कार्रवाई की जा रही है वो सिर्फ अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए हो रही है। जो भी ये प्रक्रिया है पूरी कानूनी तौर पर की जा रही है।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री स्वामी यतीश्वरानंद एवं प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा उपस्थित रहे।

 

**************************

समाचारों के लिए इस वेबसाइट से भी जुड़े :

????       www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.