News Portal

वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बिल लाओ इनाम पाओ योजना के तहत निकाला चतुर्थ लकी ड्रा

देहरादून 27 मार्च, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बिल लाओ और इनाम पाओ योजना के तहत आज चतुर्थ लकी ड्रा निकाला। इस दौरान 500 स्मार्ट फ़ोन, 500 एयर फ़ोन, 500 स्मार्ट वाच के विजेताओं की घोषणा की।

रिंग रोड स्थित राज्य कर आयुक्त मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वित्त मंत्री डॉ अग्रवाल ने बताया कि लकी ड्रा में 20959 बिलों को शामिल किया गया है। बताया कि इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य प्रदेश के विकास एवं कर संग्रह में वृद्धि हेतु जनता के योगदान को प्रोत्साहित करना है।

मंत्री डॉ अग्रवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पंजीकृत व्यापारियों से की गयी खरीद पर प्राप्त बिल को BLIPUK App पर अपलोड किया गया है। इस योजना के अंतर्गत पुरस्कार विजेताओं तथा पुरस्कार वितरण में पूर्ण पारदर्शिता रहे इसीलिए इस सम्पूर्ण प्रक्रिया में कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं रखा गया है। बताया कि सम्पूर्ण कार्यवाही इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से पूर्ण की जाती है।

लकी ड्रॉ की घोषणा करते हुए वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा समस्त जनता से खरीद पर बिल प्राप्त करते हुए राज्य के विकास तथा खुशहाली में योगदान देने की अपील की गयी।

इस मौके राज्य आयुक्त डॉ अहमद इकबाल, अपर आयुक्त (विशेष वेतनमान) राज्य कर आईएस बृजवाल, अपर आयुक्त अनिल सिंह, अमित गुप्ता, आयुक्त आयुक्त अनुराग मिश्रा, उपायुक्त राज्यकर एसएस तिरुवा आदि उपस्थित थे।

 

************************

समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े

www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.