उत्तराखंड समेत उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके
देहरादून 24 जनवरी, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। भूकंप के झटकों से उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से डोल उठी। उत्तराखंड के अलावा दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में दोपहर करीब 2.30 बजे भूकम्प के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है।
उत्तराखंड में देहरादून हरिद्वार, नैनीताल समेत कई जिलों में आज फिर से भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप आने की सूचना मिलते ही न केवल लोग सहम गए, अपितु फौरन घरों से बाहर निकल गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र नेपाल में बताया जा रहा है। भूकंप का एपीसेन्टर जमीन से 10 किलोमीटर नीचे है। फिलहाल उत्तराखंड या उत्तर भारत मे भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
************************
समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े
www.garhwalkavikas.com