News Portal

उत्तराखंड समेत उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके

देहरादून 21 मार्च। उत्तराखंड, दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान रहा, जबकि भूकंप की तीव्रता 7.7 बतायी जा रही है। देहरादून में भी भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए तो वही अन्य शहरों में भी लोगों को घरों से बाहर निकलते हुए देखा गया। फिलहाल इस भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल की कोई सूचना नहीं मिली है। भूकंप लगभग 10:17 पर महसूस किए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.