News Portal

उत्तराखंड रेशम फेडरेशन की बोर्ड बैठक संपन्न

देहरादून 28 मार्च, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। उत्तराखंड को ऑपरेटिव रेशम फेडरेशन के अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) चौ. अजीत सिंह की अध्यक्षता में उत्तराखंड रेशम फेडरेशन की बोर्ड बैठक हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक में अगले वित्तीय वर्ष में 50 से 60 हजार मीटर रेशमी कपडा बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि 60 से 70 नये बुनकरों को प्रशिक्षित किया जाएगा जिससे रेशमी वस्त्र ,मिश्रित रेशमी वस्त्र व अन्य वस्त्रों की बुनाई की जाएगी। फेडरेशन द्वारा इन लोगों को मनरेगा के समतुल्य वर्ष में 100 दिनों का रोज़गार देने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में दूर दराज, पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को रोज़गार देने को प्रथम लक्ष्य के रूप में रखे जाने की बात भी कही गयी।
बोर्ड बैठक में अधिकारियों सहित बोर्ड डायरेक्टरों ने भाग लिया ।
************************
समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े
www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.