उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया होली मिलन समारोह
देहरादून, (न्यूज यूके लाइव डॉट इन)। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने आज जनपद के एक होटल में होली मिलन समारोह मनाया। इस मौके पर महासंघ से जुड़े सदस्यों व उनके परिजनों ने फूलों से होली खेलकर आयोजन का जमकर लुत्फ उठाया।
उत्तराखंड पत्रकार महासंघ की जिला इकाई द्वारा आयोजित इस होली मिलन समारोह का मुख्य अतिथि हिमालयन ड्रग्स के निदेशक डाॅ एस फारूक, मुख्य वक्ता डीएवी महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य और वरिष्ठ पत्रकार डाॅ देवेन्द्र भसीन सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया गया। समारोह में महासंघ की सांस्कृतिक सचिव इंदु ममगाई के कुशल नेतृत्व में सांस्कृतिक ग्रुप हंसा के कलाकारों के साथ बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से सबका मन मोह लिया।
समारोह में महासंघ की ओर से मुख्य अतिथि हिमालयन ड्रग्स के निदेशक डाॅ एस फारूक, मुख्य वक्ता डीएवी महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डाॅ देवेन्द्र भसीन, विशिष्ट अतिथि राज्य आन्दोलनकारी कैप्टन जेबी काॅर्की, महासंघ के केन्द्रीय अध्यक्ष निशीथ सकलानी, महासंघ के प्रदेश संगठन प्रभारी सुशील चमोली, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बीना उपाध्याय, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक गुंसाई को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले हंसा ग्रुप के कलाकारों व बच्चों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महासंघ के केन्द्रीय अध्यक्ष निशीथ सकलानी ने संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में महासंघ के जिला उपाध्यक्ष राकेश भट्ट, जिला महामंत्री राकेश शर्मा, संगठन मंत्री कृपाल सिंह बिष्ट, सचिव पंकज भार्गव, कैलाश सेमवाल, शुभम ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष कु. टीना वैश्य, प्रचार सचिव राजेंद्र सिंह सिराडी, शादाब त्यागी के अलावा विनायक कुलाश्री, दिनेश उपमन्यु, सरोजनी सकलानी, प्रेम लता भरतरी, अनुराधा शर्मा, श्रीमती भारती, अंजना रोहिला आदि मौजूद रहे। संचालन प्रदेश सचिव सुभाष कुमार और नरेश रोहिला द्वारा किया गया।