News Portal

उत्तराखंड: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने किया पदभार ग्रहण

देहरादून, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। कांग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने विधिवत रूप से विधानसभा भवन में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत सहित पार्टी के विधायकगण एवं वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य ने आज विधिवत रूप से विधानसभा भवन में अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत, उपनेता प्रतिपक्ष श्री भुवन कापडी, विधायक श्रीमती ममता राकेश, श्री फुरकान अहमद, श्री आदेश चैहान, श्री मनोज तिवारी, श्री गोपाल राणा, श्री सुमित हृदयेश, श्रीमती अनुपमा रावत, श्री विरेन्द्र कुमार जाति, श्री रवि बहादुर उपस्थित रहे।

राजीव महर्षि ने यह भी बताया कि श्री तिलक राज बेहड एवं श्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी अस्वस्थ होने के कारण पदभार ग्रहण कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाये जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह जी के क्षेत्र में सडक हादसा होने तथा श्री विक्रम सिंह नेगी का पारिवारिक समारोह में व्यस्तता के चलते कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। लोहाघाट विधायक श्री खुशहाल सिंह अधिकारी ने पत्र के माध्यम से अपनी पारिवारिक परिस्थितियों के चलते उपस्थित होने मे असमर्थता जताई।

पदभार ग्रहण के उपरान्त श्री यशपाल आर्य ने पार्टी नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि वे उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे तथा जनहित के मुद्दों को पार्टी के सभी सम्मानित विधायकों के सहयोग से सदन में पूरी शिद्दत से उठायेंगे तथा जनता के हित की हर लडाई लडेंगे।

**************************

समाचारों के लिए इस वेबसाइट से भी जुड़े :

????    www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.