News Portal

उत्तराखंड: धामी कैबिनेट का विस्तार, पांच विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

देहरादून, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार शुक्रवार को पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का विस्तार हो ही गया।

लोकभावन में आयोजित भव्य समारोह में पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही धामी मंत्रिमंडल की क्षमता बढ़कर 12 हो गई है।

शपथ ग्रहण समारोह में जिन विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, उनमें क्षेत्रीय, जातीय और वरिष्ठता का खास ख्याल रखा गया है। नई टीम के सदस्य इस प्रकार हैं:

· भरत चौधरी: रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट से विधायक, गढ़वाल क्षेत्र का प्रतिनिधित्व।

· प्रदीप बत्रा: रुड़की विधानसभा सीट से विधायक, मैदानी क्षेत्र और हरिद्वार जिले का प्रतिनिधित्व।

· मदन कौशिक: हरिद्वार विधानसभा सीट से विधायक, वरिष्ठ नेता और प्रदेश की राजनीति के जाना-माना चेहरा।

· खजान दास: राजपुर विधानसभा सीट (देहरादून) से विधायक।

· राम सिंह कैड़ा: भीमताल विधानसभा सीट (नैनीताल) से विधायक, कुमाऊं क्षेत्र को मिला प्रतिनिधित्व।

विदित हो कि वर्तमान में कैबिनेट में पांच मंत्रियों के पद खाली थे, जिनमें नए मंत्रियों की ताजपोशी की गई। बताया जाता है कि ताजपोशी के लिए नए चेहरों का चयन विधायको के पिछले चार साल के कामकाज का रिकॉर्ड दिखकर किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.