News Portal

उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष 17 को करेंगे पदभार ग्रहण

देहरादून, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा 17 अप्रैल 2022 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन, राजपुर रोड़, देहरादून में पदभार गृहण करेंगे।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री करण माहरा प्रातः 11 बजे काफिले के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जायेगा।

विजय सारस्वत ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री देवेन्द्र यादव, सहप्रभारी श्री राजेश धर्माणी सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण तथा प्रदेशभर के हजारों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

 

**************************

 

समाचारों के लिए इस वेबसाइट से भी जुड़े :

????   www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.