News Portal

उत्तराखंड चारधाम तीर्थपुरोहित महापंचायत के सदस्यों ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

– चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं के लिये मुख्यमंत्री का जताया आभार

देहरादून 21 अप्रैल, न्यूज़ यूके लाइव डॉट इन। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को सांय मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखण्ड चारधाम तीर्थपुरोहित महापंचायत के सदस्यों ने महामंत्री श्री बृजेश सती के नेतृत्व में भेंट की। उन्होंने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं तथा यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सुगमता से देव दर्शन की व्यवस्था के निर्णय के प्रति मुख्यमंत्री का आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम व सफल हो इसके लिये हम सबको सहयोगी बनना होगा ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु हमारी देवभूमि के संदेश को देश व दुनिया में पहुंचाने में भी मददगार बने। इस अवसर पर तीर्थ पुरोहित श्री प्रशांत डिमरी, श्री संजय तिवारी, आचार्य लक्ष्मी पाण्डे आदि उपस्थित थे।

 

************************

समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े

www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.