News Portal

तकनीकी के माध्यम से लोकसभा चुनाव के लिए मिशन मोड में जुटें कार्यकर्ता: अजेय

बूथ स्तर से प्रदेश तक आपस मे जुड़ेंगे सभी कार्यकर्ता: प्रीति गांधी

देहरादून 22 जनवरी, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। भाजपा के संगठन महाविस्तार अभियान के तहत प्रदेश मुख्यालय मे आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय जी ने कहा कि संगठन की शक्ति का अनुभव हम सबने विभिन्न चुनावों में किया है, और अब तकनीक के इस युग में हम बाकी सभी दलों से एक कदम आगे हैं।

लोक सभा चुनाव को देखते हुए हम सभी को इस कार्य को मिशन मोड में संपादित करते हुए आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर से लेकर जिले तक सभी कार्यकर्ता एक विशेष एप के जरिये आपस मे जुड़ सकेंगे जिससे सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने मे आसानी होगी और उन्हे लाभांवित किया जायेगा।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित हुई भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा की सोशल मीडिया सयोजक प्रीति गांधी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जिस प्रकार धरातल पर कार्य कर रही हैं और लोग लाभान्वित हो रहे हैं, उसके बाद संगठन का यह दायित्व है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक हम विभिन्न योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि डाटा प्रबंधन के माध्यम से हम ना सिर्फ विकास कार्य बल्कि इसकी जानकारियां भी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा सकते हैं। इस अवसर पर प्रदेश सयोजक डेटा प्रबंधन श्री मयंक गुप्ता ने विस्तार से डेटा प्रबंधन एवं एकत्रीकरण के होने वाले लाभ से अवगत कराया।

कार्यशाला में भुवन जोशी प्रदेश सह संयोजक डेटा प्रबंधन, करुण दत्ता सह संयोजक डेटा प्रबंधन, प्रवीण लेखवार प्रदेश सह संयोजक आई टी एवं समस्त प्रदेश से विभिन्न जिलों से आए डेटा प्रबंधन पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

 

************************

समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े

www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.