News Portal

स्वैच्छिक देहदान कार्यक्रम का किया गया आयोजन

देहरादून 22 जनवरी, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में श्रीमती विजयलक्ष्मी, 78 वर्ष की मृत्यु के उपरांत उनके परिजनों के द्वारा आज स्वैच्छिक देहदान, दधीचि देहदान समिति के माध्यम से संपन्न कराया गया।

श्रीमती विजयलक्ष्मी स्वयं में बॉटनी विषय की प्रोफेसर रही है एवं उनके सभी परिजन शिक्षाविद एवं चिकित्सक हैं जो आज के देह दान के कार्यक्रम में उपस्थित हुए थे।

इस अवसर पर एनाटॉमी के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एम के पंत द्वारा फाइकस का पौधा उनके पति श्री शिवपाल सिंह एवं उनके परिजनों को दिया है ताकि उस पौधे को अपने बगिया में रोपित कर एक प्रतीक के रूप में उसे याद किया जा सके। इस अवसर पर एनाटॉमी विभाग से डॉ पीयूष , डॉ राजेश मौर्य डॉ अभिनव डॉक्टर अंजली कुछ एमबीबीएस के विद्यार्थी एवं देह दान समिति से डॉक्टर अतुल गुप्ता एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 

************************

समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े

www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.