News Portal

स्व. इंद्रमणि बडोनी व डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने किया माल्यार्पण

देहरादून 03 अगस्त, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज प्रातः देहरादून के घंटाघर स्थित स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी एवं डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया।

माल्यार्पण के पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भट्ट ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में संविधाननिर्माता स्वर्गीय भीमराव अंबेडकर तथा उत्तराखंड राज्य के निर्माण में स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी का योगदान अद्वितीय है, आज इन्हीं जैसी महान विभूतियों के कारण हम आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव मना पा रहे हैं।

हमारी आजाद भारत में पैदा हुई पीढ़ियां कभी इन महान विभूतियों के ऋण से मुक्त नहीं हो पाएंगी, हम समाज, देश ,दुनिया में सिर उठाकर चल पाए इसके लिए उन्होंने अपना सर्वस्य न्योछावर कर दिया इन्हीं विभूतियों के देखे सपनों के भारत को आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश वासी साकार कर रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने सभी प्रदेशवासियों से अपने अपने आवासों पर दिनांक 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने का आग्रह किया।

माल्यार्पण के दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा, लैंसडाउन विधायक दिलीप सिंह रावत ,महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ,महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ,अंबेडकर मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, पार्षद अनीता गर्ग, राजकुमार, विशाल कुमार, मनोज जाटव एवं रविंद्र कटारिया, रविंद्र बाल्मीकि,विपिन खंडूरी, अनूप गोयल, श्रीमती मंजू चौहान, ऋषभ पाल, मनोज सिंघल, माणिक चमोली सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

**************************

समाचारों के लिए इस वेबसाइट से भी जुड़े :

????      www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.