News Portal

सुरंगों के डिज़ाइन, निर्माण एवं संचालन में नवीनतम विकास विषय पर दो दिवसीय सेमिनार शुरू

देहरादून 19 अप्रैल, न्यूज़ यूके लाइव डॉट इन। सुरंगों के डिज़ाइन, निर्माण एवं संचालन में नवीनतम विकास विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आज डी॰आई॰टी॰ यूनिवर्सिटी देहरादून में आरम्भ हुआ।

सेमिनार के उद्घाटन में केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय श्री नितिन गड़करी जी द्वारा अपना रिकॉर्डेड संदेश प्रसारित किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री, सड़क परिवहन एवं नागरिक उड्डयन जनरल( डा.) विजय कुमार सिंह, माननीय लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री सतपाल महाराज जी, सड़क परिवहन मंत्रालय की सचिव श्रीमती अलका उपाध्याय( ऑन लाइन) लो नि वि के प्रमुख सचिव आर॰ के॰ सुधांशु, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारतीय सड़क कांग्रेस, विश्व रोड कोंग्रेस ( पियार्क), इंटरनैशनल टनलिंग एवं अंडरग्राउंड स्पेस असोसीएशन, एन॰एच॰ए॰आई, लोनिवि उत्तराखंड इत्यादि के अधिकारी एवं अभियंताओं के साथ विश्व के 30 देशों के डेलीगेट्स एवं सुरंग विशेषज्ञों के अलावा लगभग 350 प्रतिभागियों ने सेमिनार में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हो रहे इस सेमिनार को लेकर सभी अत्यंत उत्साहित दिखे। आज कुल 18 प्रेज़ेंटेशन प्रस्तुत किए गए। सभी महानुभावों ने अपने सम्बोधन में मितव्ययी, सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल नवीनतम सुरंग की तकनीक विकसित करने और इस क्षेत्र में विश्व में प्रयोग में लायी जा रही सर्वोत्तम तकनीक के प्रयोग करने की बात कही। आज के व्याख्यान 1. सड़क सुरंगो की डिज़ाइन पर वैचारिक योजना 2. सुरंगो के वेंटिलेशन एवं अग्नि सुरक्षा 3. सड़क सुरंगो की तकनीक में नवीनतम विकास 4. टिकाऊ सड़क सुरंग संचालन 5. सड़क सुरंगो में जीओटेक्निकल एवं जीओफ़िज़िकल जाँच 6. सुरंग निर्माण एवं संचालन में सुरक्षा के मुद्दे पर थे। आज की चर्चा अत्यंत रोचक रही।

 

************************

समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े

www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.