News Portal

सतपाल महाराज ने कहा, तंबाकू सेवन न करने के लिए समाज में पैदा करनी होगी चेतना

तंबाकू निषेध दिवस पर छात्र, छात्राओं को कैबिनेट मंत्री ने दिलाई शपथ

देहरादून, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायतीराज, संस्कृति, धर्मस्व, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबंधन मंत्री सतपाल महाराज ने राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत तंबाकू निषेध दिवस पर गुजराडा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं को तंबाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई।

“आओ गांव चलें- उत्तराखंड को तंबाकू मुक्त करें” कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम मैं छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हम सभी यह बात जानते हैं कि जीवन के लिए हमें ऑक्सीजन चाहिए। जब हम सिगरेट पीते और तंबाकू का सेवन करते हैं तो कार्बन डाइऑक्साइड को शरीर में भेजते हैं जो कि बहुत ही हानिकारक है इसीलिए सिगरेट के डिब्बे पर भी तंबाकू सेवन न करने की चेतावनी स्पष्ट रूप से लिखी होती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से समाज में चेतना पैदा करनी है कि लोग तंबाकू का सेवन ना करें। अनेक छात्राओं ने भी इस अवसर पर धूम्रपान निषेध पर अपने अपने विचार व्यक्त किए और तंबाकू के दुष्प्रभाव के बारे में बताया।

इस मौके पर राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पी.एन. सकलानी, डीईओ मध्यमिक सुदर्शन सिंह बिष्ट, पीटी अध्यक्ष रमेश रावत, अरुण सिंह बिष्ट, भारतेंदु पटवाल एवं पी.एस. बिष्ट सहित अनेक छात्र छात्राएं एवं विद्यालय कर्मी मौजूद थे।

 

**************************

समाचारों के लिए इस वेबसाइट से भी जुड़े :

????     www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.