News Portal

सर्जरी एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड से जुड़े डॉक्टरों ने बांटे मरीजों को कंबल

देहरादून 31 जनवरी, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। सर्जरी एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड से जुड़े डॉक्टरों ने दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती मरीजों को कंबल बांटे। निदेशक डा. आशुतोष सयाना की अगुवाई में कंबल बांटे गए।

अध्यक्ष मोहित गोयल ने बताया कि अस्पतालों में मरीजों को सर्दी में दिक्कत न हो, इसीलिए एसो. की ओर से पहल की गई है। इस दौरान प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने सभी मरीजों से बातचीत कर इलाज की जानकारी ली और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया।

इस दौरान एसो. के अध्यक्ष डा. मोहित गोयल, पूर्व अध्यक्ष डा. जेपी शर्मा, डीएमएस डा. धनंजय डोभाल, डा. अभय कुमार, डा. प्रदीप शर्मा, डा. नेहा महाजन डा. धनंजय डोभाल, डा. विनम्र मित्तल, डा. पुनीत त्यागी आदि मौजूद थे।

 

************************

समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े

www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.