News Portal

नशा मुक्ति से बचाव हेतु जन जागरुकता अभियान रैली को मंत्री डा रावत ने दिखाई हरी झंडी

नैनीताल 23 फरवरी, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं सहकारिता, उच्च शिक्षा विद्यालय शिक्षा, संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ धनसिंह रावत ने गुरूवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान निर्धारित कार्यक्रम के तहत शिक्षा विभाग के विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित नशा मुक्ति से बचाव हेतु जनजागरूकता अभियान रैली में प्रतिभाग कर रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते हुए नशे के दुष्प्रभाव से बचने हेतु शपथ दिलाई।

श्री रावत ने कहा नशा मुक्त जनजागरूकता रैली का उद्देश्य न की केवल जन-साधारण को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागृत करना है बल्कि नशे के खिलाफ जन आन्दोलन का रूप देना है ताकि नशे के खिलाफ प्रत्येक नागरिक जुड़ कर अपना योगदान दे सके। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में नशे को पूर्णतया अंकुश लगाना होगा। उन्होंने भावी पीढ़ी को नशे के तल से दूर रहने की अपील की है।

 

—————————————-

समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.