News Portal

महाराज ने फडणवीस से जाना राज्यपाल कोश्यारी का हाल

देहरादून/भोपाल 06 जनवरी, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। मध्य प्रदेश स्थित भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल (मिंटो हॉल), जहांगीराबाद में जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आज दूसरे दिन शुक्रवार को पहले अखिल भारतीय वार्षिक राज्य मंत्रियों के सम्मेलन “जल दृष्टि@ 2047” के आयोजन के बीच हुए टी ब्रेक के मौके पर हुई चर्चा के दौरान प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का हालचाल जाना।

इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल सहित विभिन्न राज्यों के मंत्री मौजूद थे।

 

************************

समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े

www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.