News Portal

महानगर BJP प्रशिक्षण वर्ग में CM, प्रदेश अध्यक्ष समेत प्रदेश के बड़े नेता करेंगे भागीदारी

देहरादून 4 जुलाई, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। भारतीय जनता पार्टी महानगर भाजपा के दिनांक 5 से 7 जुलाई तक होने वाले प्रशिक्षण वर्ग की कार्यशालाओं में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश भाजपा के दिग्गज भाग लेंगे।
मीडिया को जारी एक बयान में महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने बताया की धर्मपुर चौक देहरादून स्थित प्राचीन शिव मंदिर मे होने वाले प्रशिक्षण वर्ग में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद नरेश बंसल, पूर्व सांसद बलराज पासी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ,अनिल गोयल ,महामंत्री सुरेश भट्ट ,प्रदेश मंत्री पुष्कर काला ,प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ,मयंक गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा महानगर में निवास करने वाले प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य , महानगर भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्री, सभी मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, विभाग एवं प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह संयोजक भागीदारी करेंगे।
प्रशिक्षण वर्ग की कार्यशालाओं में भाजपा के इतिहास, आत्मनिर्भर भारत, भारत का बढ़ता सामर्थ्य, 2014 के बाद पैराडाइम शिफ्ट, बदली परिस्थितियों में भाजपा का दायित्व, विचार परिवार, आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा, पिछले 8 वर्षो में हुए अंत्योदय प्रयत्न, वैश्विक परिदृश्य में भारत, संगठन संरचना में कार्यकर्ताओं की भूमिका, मीडिया की समझ एवं सोशल मीडिया का महत्व, व्यक्तित्व विकास एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों जैसे विषयों पर संवाद होगा।

**************************
समाचारों के लिए इस वेबसाइट से भी जुड़े :
????     www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.