News Portal

महामण्डलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरी जी महाराज का सीएम धामी ने लिया आर्शीवाद

देहरादून, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रूड़की स्थित जीवनदीप आश्रम में महामण्डलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरी जी महाराज से भेंट कर उनका आर्शीवाद प्राप्त किया।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी विधायक रूड़की श्री प्रदीप बत्रा के सिविल लाइन स्थित निवास पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में विधिपूर्वक कन्याओं का पूजन किया।

इस अवसर पर रूड़की विधायक श्री प्रदीप बत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चौहान, जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. योगेन्द्र सिंह रावत तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

**************************

समाचारों के लिए इस वेबसाइट से भी जुड़े :

????       www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.