News Portal

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाये जाने को लेकर बैठक

हरिद्वार 21 जनवरी, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आगामी 25 जनवरी,2023 को 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी को बैठक मंें अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री पी0एल0 शाह ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाये जाने के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्सव का विषय-’’वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’’ रखा गया है। उन्होंने निर्देश दिये कि इस विषय को ध्यान में रखते हुये भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आगामी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद के सभी स्कूलों/शिक्षण संस्थाओं में दोपहर एक बजे बाद चित्रकारी, निबन्ध प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाये तथा इसके अलावा जनपद के समस्त विभागों एवं सार्वजनिक उपक्रमों एवं कार्यालयों के समस्त कर्मचारियों द्वारा शपथ-’’हम, भारत के नागरिक,…किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुये बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।’’ ली जायेगी, जिसके फोटोग्राफ्स/वीडियो सम्बन्धित सोशल मीडिया हैण्डिल या वेबसाइट पर अपलोड किये जायेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन आयोग द्वारा गीत ’’मैं भारत हूं’’ का अनावरण भी किया जायेगा, जिसका विभिन्न माध्यमांें से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की श्री अभिनव शाह, सचिव एचआरडीए श्री उत्तम सिंह चैहान, सिटी मजिस्ट्रेट श्री अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम लक्सर श्री गोपाल राम बिनवाल, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी श्री बृजेश तिवारी, एमएनए रूड़की श्री विजयनाथ शुक्ल, एसपी सिटी श्री स्वतंत्र कुमार सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री के0के0 गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी श्री आर0के0 सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेन्द्र हल्दियानी, मुख्य उद्यान अधिकारी श्री ओम प्रकाश सिंह, प्रोबेशन अधिकारी श्री अविनाश भदौरिया, रेड क्रास सचिव डाॅ0 नरेश चैधरी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुश्री नलिनी ध्यानी, आपदा प्रबन्धन अधिकारी सुश्री मीरा रावत, लोक निर्माण, नगर निगम सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

************************

समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े

www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.