News Portal

जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी शीघ्र अपनी टीम का करे गठन: महेंद्र भट्ट

देहरादून 21 नवम्बर, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। भाजपा ने तय समयसीमा में संगठन की मण्डल स्तर तक की टीम बनाने की प्रक्रिया पर तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों व जिला प्रभारी-सहप्रभारियों की वर्चुअल बैठक को सम्बोधित करते हुए मातृ शक्ति को समुचित स्थान देते हुए शीघ्र सर्व स्पर्शी सर्वसमावेशी कार्यकारिणी गठन के निर्देश दिये हैं |

बलबीर रोड स्थित पार्टी प्रदेश मुख्यालय से अपने अपने वर्चुअल सम्बोधन में श्री महेंद्र भट्ट ने सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारी-प्रभारियों को बधाई देते हुए हुए बिना समय नष्ट किए अपनी अपनी टीमों के गठन के निर्देश दिये हैं। उन्होने स्पष्ट करते हुए कहा, सभी कार्यकारिणियों में मातृ शक्ति को अधिक से अधिक जगह व युवाओं को भी प्राथमिकता दी जाये। बैठक में मार्गदर्शन देते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय जी ने कहा, टीम तैयार करते समय सबको ध्यान रखना है कि समाज के सभी वर्गों एवं क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो। इस वर्चुअल बैठक में सभी प्रदेश महामंत्री व पदाधिकारी समेत जिला अध्यक्ष व जिला प्रभारी-सहप्रभारी ने शिरकत की।

 

************************

समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े

www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.