गोदियाल को मिली उत्तराखंड कांग्रेस की कमान, प्रीतम एवं डॉ रावत को भी दी गई बड़ी जिम्मेदारी
देहरादून, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। कांग्रेस नेतृत्व ने उत्तराखंड में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा मंगलवार को जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में इस नियुक्ति की घोषणा की गई।
AICC महासचिव द्वारा जारी इस प्रेस विज्ञप्ति में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के अलावा दो महत्वपूर्ण समितियों के अध्यक्षों की नियुक्तियां किये जाने की बात कही गई है। इसके तहत पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह को कांग्रेस प्रचार अभियान समिति (Campaign Committee) का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति (Election Management Committee) के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। 
वहीं, पार्टी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की भूमिका और योगदान की सराहना करते हुए उन्हें कांग्रेस कार्यसमिति (Congress Working Committee) में विशेष आमंत्रित सदस्य (Special Invitee) के रूप में शामिल किया है।