News Portal

DM ने जनपद स्थापना दिवस के अवसर पर किया वृक्षारोपण

पिथौरागढ़ 24 फरवरी, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। जिलाधिकारी रीना जोशी द्वारा भाटकोट स्थित अफसर्स कॉलोनी में जनपद स्थापना दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया।

इस मौके पर ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल और सिटी पब्लिक स्कूल के अध्यापकगण व छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिलाधिकारी द्वारा देवदार का वृक्ष रोपित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समस्त विद्यार्थियों को जिलाधिकारी ने आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। विद्यार्थियों को पर्यावरण अनुकूलन के लिए वृक्षों के महत्व, लाभ और गुणों के बारे में बताया।

इस अवसर पर ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल और सिटी पब्लिक स्कूल के अध्यापकगण, योग टीचर उमा चिलकोटी व हंसा जोशी, ललित मोहन कापड़ी, प्रभारी नगर पालिका ईओ, रेंजर वन विभाग दिनेश जोशी, उद्यान विभाग से माली कुंडल गिरी, रमेश चंद्र जोशी व कमल कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

—————————————-

समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.