News Portal

धामी कैबिनेट ने लगाई इन प्रस्तावों पर मुहर

देहरादून, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा के उपरांत उन पर मुहर लगा दी गयी।

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर ……

– प्रदेश के सभी अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को साल में तीन गैस सिलेंडर मुफ्त देगी सरकार। 1,84,142 कार्ड धारको को मिलेगा लाभ ।

– किसानों को 20 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा।

– कृत्रिम गर्भाधान करने वाले कर्मचारियों को पूर्व की भांति दिया जाएगा बजट, पहाड़ी क्षेत्रों में प्रति पशु 50 रुपये और मैदानी क्षेत्रों में 40 रुपये प्रति पशु मिलेगा बजट।

– सत्रावसान का औपचारिक अनुमोदन किया गया।

– हरिद्वार जिला पंचायत से संबंधित सभी निर्णय के लिए एडवोकेट जनरल को नियुक्त किया गया है जो कोर्ट के निर्णय से संबंधित जानकारी से सरकार को अवगत कराएं।

 

**************************

समाचारों के लिए इस वेबसाइट से भी जुड़े :

????      www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.