News Portal

कांग्रेस: मथुरा दत्त जोशी प्रदेश उपाध्यक्ष (प्रशासन/संगठन) नियुक्त

देहरादून, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव के अनुमोदन के उपरान्त पार्टी के वरिष्ठ नेता मथुरादत्त जोशी को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन/संगठन नियुक्त किया है।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि श्री मथुरादत्त जोशी विगत कई वर्षोंं से पार्टी संगठन में विभिन्न पदों पर अपनी सेवायें देते आये हैं तथा विगत समय से प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री संगठन एवं वरिष्ठ प्रवक्ता के रूप में कांग्रेस मुख्यालय में प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने के साथ ही प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जी द्वारा दी गई प्रत्येक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते आ रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा एवं प्रदेश प्रभारी श्री देवेन्द्र यादव ने श्री मथुरादत्त जोशी से आशा व्यक्त की है कि वे अपने अनुभव के आधार पर अपनी इस नई जिम्मेदारी का बेहतर तरीके से निर्वहन करेंगे तथा पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी श्री राजीव महर्षि, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, पूर्व मंत्री अजय सिंह, सदस्यता अभियान समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र भण्डारी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष श्री अश्विनी बहुगुणा, अमरजीत सिंह, प्रशान्त खण्डूरी, दीप बोहरा, मोहन काला ने श्री मथुरादत्त जोशी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

 

**************************

समाचारों के लिए इस वेबसाइट से भी जुड़े :

????     www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.