कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा को मिल रहा जनता को अपार समर्थन
भारत जोडो तिरंगा यात्रा ने आजादी के आन्दोलन की याद की ताजा, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, नेता प्रतिपक्ष सहित सभी वरिष्ठ नेताओं कर रहे हैं यात्राओं का नेतृत्व
देहरादून 10 अगस्त, न्यूज यूके लाइव डॉट इन । उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेशभर में आयोजित ‘‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’’ ने आजादी के आन्दोलन की याद ताजा कर दी है जब एक-एक भारतीय नागरिक के सिर पर देश की आजादी का जुनून सवार था। कंाग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित आजादी की इस गौरव यात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा, प्रदेश प्रभारी श्री देवेन्द्र यादव, नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री श्री नवप्रभात, सुरेन्द्र सिंह नेगी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं यात्रा के मुख्य प्रदेश संयोजक श्री गोविन्द सिंह कुंजवाल सहित कांग्रेस के विधायक, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेतागणों के नेतृत्व में आज प्रदेश के अनेक विधानसभा क्षेत्रों में कंाग्रेस पार्टी की आजादी की गौरव यात्रा ‘भारत जोडो तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया।
मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा ने आज जनपद बागेश्वर, प्रदेश प्रभारी श्री देवेन्द्र यादव एवं नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य ने रामसेवक सभा भवन नैनीताल में आयोजित भारत जोडो तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया वहीं पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह चकराता विधानसभा में आजादी की गौरव यात्रा में प्रतिभाग किया।
जोशी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा कल दिनांक 11 अगस्त को अल्मोड़ा में आयोजित यात्रा में प्रतिभाग करेंगे तथा प्रदेश प्रभारी श्री देवेन्द्र यादव जनपद नैनीताल तथा उधमसिंहनगर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में यात्राओं में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी आजादी की गौरव यात्राओं के माध्यम से देश की आजादी के बलिदानियों को याद करने के साथ ही जनता को आजादी की लडाई में कांग्रेस के योगदान को भी याद दिलायेंगे।
**************************
समाचारों के लिए इस वेबसाइट से भी जुड़े :
???? www.garhwalkavikas.com