News Portal

CM के नाम का आज होगा खुलासा, देहरादून पहुंचें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी

देहरादून, (न्यूज यूके लाइव डॉट इन)। उत्तराखंड का CM कौन होगा, इसका फैसला आज हो जाएगा। आज होने वाली BJP विधायक मंडल दल की बैठक में दल के नेता के नाम पर मुहर लग जाएगी। बैठक में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंचे प्रदेश के पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके अलावा सह पर्यवेक्षक विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी भी दून पहुँच गयी है।

मुख्यमंत्री पद को लेकर BJP में पिछले कई दिनों से चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में होने वाली बैठक में पार्टी हाईकमान के फैसले के अनुसार मुख्यमंत्री के नाम पर एलान कर दिया जाएगा। बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम सोमवार दोपहर को देहरादून पहुंच गए हैं। इसके अलावा चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी समेत प्रदेश के सभी राज्यसभा व लोकसभा सांसद और नवनिर्वाचित विधायक देहरादून पहुंच गए हैं।

नए मुख्यमंत्री के लिए कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, ऋतु खंडूरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, सांसद अनिल बलूनी के नाम चर्चाओं में हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.