News Portal

सीएम धामी ने कहा, कथा श्रवण से प्राप्त होता है मोक्ष मार्ग

देहरादून/हरिद्वार, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरिद्वार पतंजलि योगपीठ में परम पूज्य मोरारी बापू के सानिध्य में आयोजित ‘श्री रामकथा’ में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने मोरारी बापू एवं पतंजलि योगपीठ के संस्थापक स्वामी राम देव का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानवजाति में कथा श्रवण का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिल पाता, जिन्हें मिलता है, वे बड़े भाग्यशाली होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कथा श्रवण से मोक्ष मार्ग प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि श्री मोरारी बापू की कथा सुनने का उन्हें दूसरी बार सौभाग्य प्राप्त हुआ है, इससे पूर्व कई वर्षों पहले वे अल्मोड़ा स्थित डोल आश्रम में भी कथा श्रवण कर चुके हैं।

इस दौरान पतंजलि योगपीठ के संस्थापक स्वामी रामदेव , आचार्य बालकृष्ण एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

**************************

समाचारों के लिए इस वेबसाइट से भी जुड़े :

????    www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.