News Portal

सीएम धामी ने लोहियाहेड पावर हाउस का किया निरीक्षण

पावर हाउस को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने के दिये निर्देश

खटीमा 28 फरवरी, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार की सायं खटीमा स्थित लोहिया हेड पावर हाउस का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने पावर हाउस का निरीक्षण कर विद्युत उत्पादन आदि की स्थिति का जायजा लिया तथा कार्यरत कार्मिकों से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल विद्युत ऊर्जा का एक महत्वपूर्ण स्रोत है जोकि दुर्लभ ईंधन संसाधनों की बचत करता है और प्रदूषण रहित होने के कारण पर्यावरण अनुकूल। मुख्यमंत्री ने पावर हाउस को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों एवं अभियन्ताओं को दिये। निरीक्षण के दौरान पावर हाउस के अभियंताओं ने विद्युत उत्पादन, प्रचालन तथा अनुरक्षण आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 

—————————————-

समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.