News Portal

CM धामी ने विस अध्यक्ष से की मुलाकात, बजट सत्र से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा

देहरादून, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की| इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दी|

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के बीच कल से प्रारंभ हो रहे बजट सत्र से संबंधित विषयों पर बातचीत हुई| वहीं प्रदेश के विकास से जुड़े महत्तवपूर्ण मुद्दों पर भी वार्ता हुई| इस अवसर पर वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद रहे।

 

**************************

समाचारों के लिए इस वेबसाइट से भी जुड़े :

????      www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.