News Portal

सीएम धामी की बेरोजगार संगठन के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई सकारात्मक वार्ता

मुख्यमंत्री ने 12 फरवरी को होने वाली पटवारी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को दी उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

 

देहरादून 11 फरवरी, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। विगत दिनों देहरादून मे युवाओं के आंदोलन व लाठीचार्ज से उपजी विषम परिस्थिति का आज CM पुष्कर सिंह धामी की सार्थक प्रयास की बदौलत पटाक्षेप हो गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज बेरोज़गार संगठन के प्रतिनिधि मण्डल के साथ वार्ता हुई। वार्ता सकारात्मक रही। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार निष्पक्ष, नक़ल विहीन और पारदर्शी परीक्षा कराने के लिये प्रतिबद्ध है। देश का सबसे कड़ा नक़ल विरोधी क़ानून उत्तराखण्ड राज्य में लागू हो गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कल होने वाली पटवारी/लेखपाल भर्ती परीक्षा को शांति पूर्ण,निष्पक्ष और नकल विहीन कराने के लिये समस्त तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र तक आने-जाने के लिये नि:शुल्क परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कल की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों के उज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

 

—————————————-

समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.