News Portal

BJP विधायक दल का नेता चुने जाने पर ऋषिकेश विधायक प्रेमचन्द ने धामी को दी बधाई

धामी के नेतृत्व में प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएगा उत्तराखंड: प्रेमचंद

देहरादून, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। उत्तराखंड विधानसभा के निवर्तमान अध्यक्ष व ऋषिकेश विधानसभा से चौथी बार के विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने आज भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल का नेता चुने जाने पर पुष्कर सिंह धामी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

श्री अग्रवाल ने बधाई देते हुए कहा कि उन्हे पूर्ण विश्वास है कि लोकप्रिय जननेता पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएगा। युवा एवं ऊर्जावान धामी जी के परिश्रम से प्रदेश विकास और सुशासन के पथ पर आगे बढ़ेगा, श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के केंद्रीय नेतृत्व में धामी जी पूरी निष्ठा व समर्पण भाव से देवभूमि उत्तराखंड की विकास यात्रा और जनकल्याण के कार्यों को नई ऊर्जा व गति प्रदान करेंगे।

 

****************************************

समाचारों के लिए इस वेबसाइट से भी जुड़े :
????     www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.