News Portal

BJP में कार्यकर्ता बनता है नेता: बहुगुणा

देहरादून 16 सितंबर, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। अन्य पार्टियों में नेता ही आगे के नेता को बनाते हैं जबकि भाजपा में कार्यकर्ताओं के बीच से ही उठकर कोई नेता बनता है और यही अंतर उसे औरों से अलग बनाता है, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड विजय बहुगुणा ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 48वे जन्मदिन संकल्प दिवस पर स्थानीय नगर निगम प्रेक्षाग्रह में मुख्य वक्ता के रूप में संगोष्ठी को संबोधित करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।

बहुगुणा ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी एवं राज्य में पुष्कर धामी के नेतृत्व में लगातार विकास एवं राष्ट्र निर्माण का कार्य चल रहा है।

संगोष्ठी में महापौर देहरादून सुनील उनियाल गामा, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, विधायक विनोद चमोली, खजान दास, उमेश शर्मा काऊ ,बृज भूषण गैरोला, श्रीमती सविता कपूर ने भी अपने विचार रखे।

संगोष्ठी में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महामंत्री सत्येंद्र नेगी,रतन चौहान, मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, हरीश डोरा ,राजेंद्र ढीलो, सिद्धार्थ अग्रवाल, रविंद्र कटारिया, सुभाष बड़थ्वाल, अनुराग भाटिया, श्यामसुंदर चौहान, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता सहित सभी भाजपा पार्षद, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री,कार्यकर्ता उपस्थित रहे, संगोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व सैनिक शौर्य चक्र विजेता भाग सिंह ने की।

 

************************

समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े

www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.