News Portal

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण अध्याय था पेशावर कांड: CM धामी

देहरादून, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘पेशावर कांड‘ की वर्षगांठ पर इसके नायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम मे ‘पेशावर कांड‘ एक महत्वपूर्ण अध्याय था। पेशावर कांड की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पेशावर कांड ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे देशवासियों विशेष रूप से युवाओं में नये उत्साह का संचार हुआ। देश को आजाद कराने की भावना और बलवती हुई।

भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली जी तथा उनके साथियों के योगदान को अविस्मरणीय एवं अद्वितीय बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महत्वपूर्ण घटना भारत की आजादी के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है।

 

**************************

समाचारों के लिए इस वेबसाइट से भी जुड़े :

????      www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.